Saturday, November 2, 2013

पानी पिएं, स्वस्थ रहें

आज धनतेरस है। धनतेरस के दिन आयुर्वेदिक औषधियों के जनक धनवंतरि की पूजा का विधान है। स्वास्थ्य का महत्व धन से ज्यादा है। हैल्थ इज वैल्थ और पहला सुख निरोगी काया जैसी कहावतों में यही अर्थ छिपा है। धन का सदुपयोग तभी कर पाएंगे, जब स्वस्थ रहेंगे। उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घ आयु न हो तो धन लेकर क्या करेंगे।

कुछ महीने पहले एक वैद्य जी से मुलाकात हुई। ७० से अधिक की उम्र में भी आंखों पर चश्मा नहीं था। स्वस्थ नजर आ रहे थे। जाहिर है, अपने औषधीय ज्ञान का उन्होंने भरपूर उपयोग किया था। उन्होंने स्वास्थ्य के लिए वाटर थेरेपी के कुछ सूत्र बताए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अच्छा रहे इसके लिए हर हाल में पेट साफ रखना चाहिए। इसके अलावा शरीर में वात, पित्त व कफ को संतुलित रखना चाहिए। वात, पित्त व कफ का संतुलन बिगडऩे पर ही शरीर में रोगों का प्रवेश होता है। सुबह उठने के बाद मुंह धोए बिना, खाली पेट पानी पीना चाहिए। एक या दो गिलास से शुरू करते हुए पानी की मात्रा को धीरे-धीरे दो लीटर तक ले जाना चाहिए। दो लीटर संभव नहीं हो तो एक लीटर पानी तो पीना ही चाहिए। पानी गुनगुना हो तो बहुत बढिय़ा। इससे पेट साफ हो जाएगा और कब्ज से मुक्ति मिलेगी। मुंह नहीं धोने का कारण यह है कि मुंह में बनने वाली लार प्रकृति का उपहार है, वह शरीर के लिए बेहद गुणकारी होती है।

उनका कहना था कि खाना खाने के कम से कम एक घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए। पानी फ्रिज का न हो, इसका ध्यान रखा जाए और पानी हमेशा घूंट-घूंट पीना चाहिए। बिल्कुल वैसे ही जैसे जूस पिया जाता है। गर्मियों के दिनों में ठंडा पानी पीने की बहुत इच्छा हो तो मटके का पानी पीना चाहिए, अन्यथा गुनगुना पानी सर्वोत्तम है।

इन सूत्रों को अपनाकर देखें और बेहतर स्वास्थ्य पाएं।
सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया। धनतेरस और दीपोत्सव की शुभकामनाएं।

5 comments:

  1. बहुत उपयोगी प्रस्तुति...

    ReplyDelete
  2. सही बात

    दीपावली पर्व की आपको भी शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  3. बहुत सुंदरउपयोगी जानकारी ,,,
    दीपावली की हार्दिक बधाईयाँ एवं शुभकामनाएँ।।

    RECENT POST -: तुलसी बिन सून लगे अंगना

    ReplyDelete
  4. बहुत सुंदर जानकारी के लिए आभार !
    दीपोत्सव की मंगलकामनाएँ.

    ReplyDelete
  5. उपयोगी पोस्ट ...
    आरोग्य रहें .. खुश रहें ... दीप प्योहार की मंगल कामनाएं ...

    ReplyDelete